*रिपोर्टर सिरजेश यादव8896076537*
कुशीनगर। जिले के पडरौना ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम सभा जंगल पचरुखिया के टोला मुसहरी में नाली का पानी बंद होने से सभी राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं ग्रामीणों का आरोप हैं की मुसहरी टोला में नाली की सफाई नहीं होती हैं और न ही कभी कोई सफाईकर्मी दिखाई देता हैं। मंगलवार को एक पांच वर्षीया बालक इस नाली में गिर गया और गन्दा पानी पीने से उसकी हालत गंभीर हो गई थी और उसे ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा हैं। ग्रामीणों का आरोप हैं की जिम्मेदार मौन धारण किए हुए हैं। प्रशासन ध्यान नहीं देता है। प्रर्दशन कारियों में क्षेत्र पंचायत सदस्य सबलु गुप्त, अनिल यादव, विजय जायसवाल, टुनटुन भारती व विनोद के साथ तमाम महिलाए व ग्रामीण मौजूद रहे।
