// फ़ास्ट न्यूज इंडिया लाइव //
जामो/जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01.04.2023 को प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह थाना जामो मय हमराही देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु वाहन, तलाश वांछित उमरपुर पुलिया के पास मौजूद थे कि तभी हे0का0 नरेन्द्र मिश्रा स्वाट टीम जनपद अमेठी मय हमराही वहीं पर आ गये । पुलिस टीम अपराध रोकथाम के बारे में बात कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से उमरपुर की तरफ आ रहा है! इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जाने लगी कि तभी मुसाफिरखाना की तरफ से आती मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया तो भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार को हिकमत अमली से घेर कर पकड़ लिया गया । पूछने पर अपना नाम रामवीर पुत्र राजाराम निवासी मगरौली जमुवारी थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी बताया । पल्सर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 36 आर 2832 के कागज मांगने पर दिखा न सका । तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 01 जिन्दा कारतूस 01 तमंचा 315 बोर व 80,000/ रूये नगद बरामद हुआ । बरामद रूपयों के बारे में पूछने पर बताया कि चार दिन पहले एस0बी0आई0 शाखा नन्दमहर बैंक में एक व्यक्ति मुझसे 01 लाख का बाउचर भरवाया था तभी मेरी नियत खराब हो गयी थी, फिर मैं रूपयों को जमा करने में व्यक्ति की मदद किया और मौका पाते ही बैंक मैनेजर से छल पूर्वक रूपये लेकर चला गया था, मेरे पास से बरामद रूपये उसी धोखाधड़ी के हैं, शेष रूपया मैं खर्च कर दिया था । बरादगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 419,420,411 भादवि की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना जामों पुलिस द्वारा ०१-मु0अ0सं0 82/23 धारा 406,419,420,411 भादवि ०२- मु0अ0सं0 90/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व
०३- पल्सर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 36 आर 2832 (207 एमवी एक्ट) के तहत कार्यवाही की गई।
