_प० चंपारण वाल्मीकिनगर से ठाकुर रमेश शर्मा मानवाधिकार एवं अपराध रिपोर्टर की विशेष रिपोर्ट_
_दिनांक :-31 मार्च 2023_
(इंडिया नेपाल बॉर्डर)
एसएसबी 21वीं वाहिनी तथा नेपाल के एपीएफ नवल परासी व चितवन के बीच सेना नायक स्तरीय बैठक सीमा चौकी वाल्मीकि आश्रम कैंप में हुई। जिसकी अध्यक्षता एसएसबी 21वी वाहिनी के सेना नायक श्री प्रकाश ने किया। बैठक में कहा गया है कि भारत – नेपाल में मैत्री संबंध बना रहेगा। साथ में दोनों देशों के अधिकारी मिलकर तस्करी, मानव तस्करी, शराब तस्करी,आतंकी
गतिविधि,द्विदेशीय घुसपैठ,मानव व्यापार,सुरक्षा, नक्सल विरोधी, नारकोटिक्स वन उत्पाद, वन जीव उत्पाद, बाढ़ आपदा और अन्य निषिद्ध वस्तुओं की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए तथा इसे रोकने के लिए दोनों देशों के तरफ से प्रयास होनी चाहिए। सीमा पर अपराधियों को रोकने के लिए सूचना साझा कर आदान प्रदान करें। अगर कोई भी संदिग्ध दिखाई दे रहा है तो उसे तुरंत पकड़ कर पूछताछ किया जाए ताकि वैसे अपराधियों पर नकेल कसा जा सके। इस बैठक के दौरान नेपाल व भारत के बिच मेत्री पूर्ण खेल का आयोजन को लेकर चर्चा किया गया। तथा बैठक में आगे कहा गया है कि वैसे लोगों पर भी नजर रखना है।जो अपराधी प्रवृत्ति के हैं।
बैठक में नकेल कसने के लिए कोई रणनीति बनाई गई है। इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियो आपसी सहयोग साथ आपसी तालमेल बनाए रखेंगे। भारत-नेपाल के बीच सदियों से पुरानी संस्कृति साझेदारी है। हमें इसे वर्तमान में और अधिक मजबूत एवं प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर एसएसबी की ओर से सेना नायक श्री प्रकाश, सेना नायक 21वीं वाहिनी बगहा- श्री अच्युत सिंह द्वितीय कमान अधिकारी, कार्यवाहक कमांडेंट, 65वीं वाहिनी, श्री प्रदीप
कुमार मेधी, डिप्टी कमांडेंट 44 वीं वाहिनी नरकटियागंजजेड-श्री अंशुमान मुखोपाध्याय, सहायक कमांडेंट बी समवाय गंडक बैराज, श्री वंशदीप माजी सहायक एफ समवाय वाल्मीकि आश्रम 21वीं वाहिनी श्री धीरेन्द्र राज, एसपी 26वीं वाहिनी-श्री शशि पाण्डेय, एस०पी० 17वीं वाहिनी एपीएफ नेपाल-श्री विनोद खतिवाडा 31वीं समवाय नेपाल एवं अधिकारी आदि मौजूद थे तथा वार्ता संपन्न हुई। ऐसी वार्ता होने के बाद असामाजिक तत्वों मे हड़कंप की स्थिति कायम होने लगी है।



