_ठाकुर रमेश शर्मा_रामनगर पश्चिमी चंपारण _(बिहार)
_(मानवाधिकार एवं अपराध रिपोर्टर)__
_दिनांक - 20- 01- 2023_
जिस तरह महाभारत में महाराज धृतराष्ट्र ने हस्तिनापुर के गद्दी को पुत्र दुर्योधन के मोह एवं महत्वाकांक्षा के वजह से राजगद्दी गवा बैठे।क्या उसी प्रकार सुनैना देवी प्रखंड प्रमुख मैनाटांड़ भी अपने पुत्र अनूप जयसवाल के मोह में गवां बैठेंगी । बार - बार विवादों में रहने वाला नरकटियागंज अनुमंडल का मैनाटांड़ प्रखंड इस बार पुनः विवादों में घिरता नजर आ रहा है।इस बार क्षेत्र संख्या 16 से चुन कर महिला
प्रत्यासी सुनैना देवी प्रखंड प्रमुख बन तो गई परंतु उनके सुपुत्र अनूप कुमार जयसवाल महिला सशक्तीकरण का धज्जियां उड़ा रहे है।कानून में प्रखंड प्रमुख उप प्रमुख की कुर्सी अगल - बगल पूरे बिहार में लगती है। परंतु मैनाटांड़ में तीन कुर्सी लगती है क्योंकि इस प्रखंड के प्रखंडवासी गणमान्य तथा बुद्धिजीवी लोग बताते है कि प्रमुख सुनैना देवी पुत्र मोह में यह कुर्सी लगवाती है। क्योंकि अपने पुत्र अनूप कुमार जयसवाल को एक क्षण के लिए अपने नज़रों से ओझल नहीं रखना चाहती है। साथ अपने उतराधिकारी को हमेशा समकक्ष रखती है। पता नहीं कब ,कैसी स्थिति आ जाए? इस कुर्सी के बाबत अगर कोई पूछता है तो कहती है कि जिस मंत्री ने मुझे प्रमुख बनाया है वहीं हमारा सरपरस्त है।यह कुर्सी उसी के लिए रिजर्व है।
हालाकि हमारे पत्रकार बंधु ने दूरभाष पर पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम से इस तीन कुर्सी के बाबत पूछा तो उन्होंने कहा कि हमारा स्तर विधान सभा का है । मैं तो प्रखंड कार्यालय झांकने भी नहीं जाता हूं। और ना ही कोई मतलब रहता है । मै हमेशा उससे बड़ी कुर्सी का ख्वाब अपने औकात के हिसाब से रखता हूं। हालांकि क्षेत्र सं० 14 के पंचायत



