( मृतक दुबे शिक्षक थे पेशे से)
_दिनांक - 06- 12- 2022_
_ठाकुर रमेश शर्मा_
_रामनगर पश्चिमी चंपारण ( बिहार)_
अक्सर होती है इस चौक पर ऐसी घटना। रिश्वत में पुलिस वाले खाते हैं भूजा पकौड़ी अवैध गाड़ियों का प्रतिदिन लगता है वहां जमवाड़ा खुद पुलिस वाले लाल बत्ती हरी बत्ती जला कर खाते हैं। भुजा पकौड़ी परंतु अवैध पार्किंग के बारे में कोई नहीं रोकता पुलिस वाले हमेशा दरोगा साहब लौरिया रामनगर मुख्य सड़क के इस रास्ते से जाने वाले सभी भूखे पदाधिकारी बड़ी उमंग से यहां नाश्ता करते नजर आ जाएंगे।यहां कभी भी बचे हुए तेल में नया तेल डालकर बनता हैप्रतिदिन पकौड़ा ।परंतु स्वास्थ्य विभाग वाले रिश्वत में पकौड़ा
प्रतिदिन खाते रहते हैं दरोगा जी जमदार, साहब और सिपाही खाकर फूड प्वाइजनिंग का शिकार होते हैं। परंतु समझ नहीं पाते कि हमारा पेट क्यों खराब हुआ है। डीएम बेतिया को संज्ञान लेना होगा तभी इस प्रकरण में जांच हो पाएगी। भीड़भाड़ वाला दुकान जमीन में अवैध रूप से 30 वर्षों से जमीन कब्जा करके रिश्वत के बल पर चल रहा है विभाग के अधिकारी जो,तिरहुत नहर( उप वितरणी) के अंदर है। यह मिश्रौली चौक जो सनिचरी सिरिसिया थाना क्षेत्र के जुडिक्शन में आता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना के निकट बाल्मी फुलवारी शरीफ क्षेत्र के कार्यालय में अब तो सारे पुलिस प्रशासन यहां बने इस अवैध दुकान को जो खानपान का बिना
लाइसेंस लिए अवैध रूप से निर्वधय संचालित 30 वर्षों से कर रहे है जिसपर तीनों - चारो भाई संचालकों पर F.I.R भी दर्ज होना चाहिए ।जो इसी गांव के होटल संचालक है। इस दुकान के पास बहुत ऊंचा ढाला है। नहर के उप वितरणी का यह भाग अगर यहां भीड़ न होती तो पूर्व ग्रमसेवक नवल दुबे के पुत्र आदित्य कुमार जो 06दिसंबर 2022 को अपने ससुराल के मित्र पाठक परिवार के शादी कि शौपिंग कराके बेतिया जाकर लौट रहे थे। तभी ओवरटेक क्रम में ट्रक वाले ने इन बाइक चालकों को रौंदकर मार डाला। फिर चढ़ गए उसी जमानतीय धारा रोड ऐक्सिडेंट की घटना के कानून अंग्रेजो वाली। जिसमे ट्रक वाले के द्वारा कि गई इस जघन्य हत्या को रोड एक्सिडेंट का नाम दिया जाएगा । जिसे शीघ्र ही कोर्ट से जमानत मिल जाएगी।यहां तो मर गए मृतकों के परिजन।
बेतिया- लौरिया मुख्य सड़क के रामजी चौक पर मंगलवार शाम दो ट्रकों ने ओवरटेकिंग के दौरान दो बाइक को रौंद दिया। इसके बाद एक घर में घुस गया। हादसे में बाइक सवार चौतरवा के छात्र पंकज उर्फ गोल्डेन श्रीवास्तव (30) की मौत हो गई। अमित कुमार पाठक, चचेरा भाई संजय भारद्वाज व बहनोई रामनगर के नवगांवा के आदित्य कुमार द्विवेदी बुरी तरह घायल होकर बाद में मर गए। संजय की हालत नाजुक थी।
ट्रक घुसने वाले घर में किसी को चोट नहीं आई। चारों अमित पाठक के भाई सुमित पाठक की गुरुवार को होने वाली शादी के लिए सामान खरीदकर बेतिया से घर लौट रहे थे। लौरिया की तरफ से दो ट्रक आगे निकलने की होड़ में थी। इसी दौरान एक ट्रक ने दोनों बाइकों को रौंद दिया। दूसरा ट्रक हादसे के बाद भाग निकला। वहीं, पहले ट्रक को छोड़ चालक व खलासी फरार हो गए। सिरिसिया थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि हादसे के बाद चारों को एंबुलेंस से जीएमसीएच भेजा गया है। एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जीएमसीएच में रिश्तेदार आकाश मिश्रा ने बताया अमित कि गुरुवार को दो बाइक से चार लोग बेतिया खरीदारी के लिए आए थे। मैं भी बेतिया में उनके साथ था। मिश्रौली चौक के समीप स्थित रामजी चौक पर ट्रक ने दोनों बाइक में ठोकर मार दी जिससे पंकज उर्फ गोल्डन श्रीवास्तव तथा अन्य घायलों कि इलाज जिले से बाहर चल रही है।
आदित्य का अंतिम संस्कार रामनगर के मसान नदी के घाट पर पारिवारिक सदस्य के साथ हजारों ग्रामीणों ने दुख भरी घड़ी में किया। इस घटना के बाबत रामनगर के वरिष्ठ भाजपा नेता मधुकर राय,मानवाधिकार रिपोर्टर रमेश शर्मा, नारैनापुर निवासी सुरेंद्र यादव,प्रखण्ड प्रमुख निहारिका नूतन,नवीन दुबे,दीपक दुबे,नरेश राम ,शेख औरंगेब,शेख गुड्डू, निविदिता शाह,चमन सिंह नेपाली, दीपेंद्र विक्रम शाह,निधि विक्रम शाह, इंजीनियर पिंटू सिंह,प्रेमा शाह,महान समाजसेवी प्रोफेसर नंदू,बुलबुल सिंह,प्रसिद्ध तिवारी ( सनखर) सहित हरी नगर चिन्नी मिल के फार्म मैनेजर मनन सिंह, मुख्य महाप्रबंधक संकर लाल बहेती संग सैकड़ों लोगो ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उस परिवार को उपर वाले मालिक से धैर्य रखने की कामना किया।





