मोहनगंज/ जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत आज दिनांक 06.12.2022 को उप निरीक्षक जयकरन सिंह थाना मोहनगंज मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रमोद कुमार सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह निवासी ग्राम रतवापुर मजरे राजामऊ थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को पूरे लंगडा मोड़ के पास से समय करीब 06:45 बजे प्रात: में गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त प्रमोद कुमार सिंह के कब्जे से 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 374/22 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार करने वाली टीम में,
1. उप निरीक्षक जयकरन सिंह
2. हेड कांस्टेबल जय प्रकाश व
3. कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज थाना मोहनगंज जनपद अमेठी आदि शामिल थे। *written by vasi khan-amethi up.*
