मोहनगंज/जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 07.12.2022 को उप निरीक्षक जय करन सुरेश चन्द यादव थाना मोहनगंज मय हमराही द्वारा तलाश वांछित देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 373/22 धारा 452,504,323,427,436,506 भादवि थाना मोहनगंज जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त रामकुमार पाण्डेय पुत्र राजाराम पाण्डेय निवासी ग्राम गंगागढ़ थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को अगौना मोड़ के पास से समय करीब 11:15 बजे दिन में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में थाना मोहनगंज द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
