Type Here to Get Search Results !

*थाना जायस पुलिस द्वारा देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार..*



                                       ‌  जायस/जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़  हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 07.12.2022 को उप निरीक्षक तनुज कुमार पाल थाना जायस मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु तथा वाहन के दौरान बोलेरो वाहन सवार अभियुक्त प्रमोद कुमार कोरी पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम पश्चिंमगांव थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को चन्द्रा अस्पताल के पास से समय करीब 02:15 बजे दिन में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त बोलेरो वाहन संख्या यूपी 54 आर 2009 के कागज मांगने पर दिखा न सका, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । थाना जायस पुलिस द्वारा  मु0अ0सं0 350/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

  बरामद बोलेरो वाहन संख्या यूपी 54 आर 2009  की (207 एमवी एक्ट) के तहत कार्यवाही हुई।

        पकड़े गए अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है जो इस प्रकार है।

1. मु0अ0सं0 78/17 धारा 406,411,420 भादवि व 66 आईटी एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली ।

2. मु0अ0सं0 206/16 धारा 308,323,324,504,506 भादवि थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ । 

3. मु0अ0सं0 93/17 धारा 392,411 भादवि थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ ।

4. मु0अ0सं0 138/22 धारा 336 भादवि थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ ।

5. मु0अ0सं0 341/18 धारा 323,354,427,452,504,506 भादवि थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.