_पश्चिमी चंपारण ( बिहार)_
प्रखंड स्तरीय तरंग स्पर्धा के शॉट पुट इवेंट में पुअर हाउस निवासी राजकिशोर यादव की पुत्री न्यू बाल विकास केंद्र की छात्रा गीतांजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनकी सफलता पर एमएलसी भीष्म साहनी प्राचार्य श्रीकांत वर्मा एवं छात्र राजद नेता अंकित रंजन उर्फ राहुल यादव समेत कइयों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन पूरे जिले के प्रखंडों में
कराया जा रहा है। जिसमें अनेकों तरह के इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। जैसे -100m गति दौड़ ,300m गति दौड़, लम्बी तथा ऊंची कूद खोखो,कबड्डी तरंग उत्सव में खेलने से बच्चो में मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। प्रखण्ड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में विजेता प्रथम, द्वितीया एवं तृतीय श्रेणी के विजेता बच्चे जिला एवं राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

