*फास्ट न्यूज इंडिया लाइव/चीफ ब्यूरो अमेठी,* अमेठी/तिलोई- जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड तिलोई के ग्राम पंचायत आशापुर में ’’चाय पर पानी की चर्चा’’ हेतु महिला बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जल जीवन मिशन द्वारा ’’कार्यकारी घरेलू नल कनेक्शन’’ के लाभ की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को शुद्ध जल के नितान्त आवश्यक उपयोग को बारीकी से समझाया गया तथा साथ में पानी को सामान्य ताप पर गर्म करके सूती वस्त्र से छानकर पीने की बात बतायी गयी। ग्राम प्रधान विराज गीता देवी द्वारा बैठक में उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि स्वच्छ जल हर जीवन का आधार है और स्वच्छ जल सबका अधिकार है। इसी क्रम में आई0एस0ए0 जमुना जन कल्याण संस्थान के टीम लीडर शिवम देव तिवारी ने जल जनित रोगों के प्रकार, संचार प्रणाली का उदाहरण देते हुए महिलाओं को ’’कार्यकारी घरेलू नल कनेक्शन’’ के लाभ और मिशन के तहत हर घर जल, हर घर नल के महत्वपूर्ण उद्देश्य विषय पर चर्चा किया गया। तथा सभा में उपस्थित सभी महिलाओं ने भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना को जन-जन के लिए अति सरल बनाने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का अति आभार जताया है। उनके द्वारा बताया गया कि ग्रामवासी जल जीवन मिशन योजना से काफी प्रसन्न हैं।और वह सरकार का आभार जता रहे हैं कि उनकी ग्राम सभा में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत उन्हें व उनके पूरे परिवार को स्वच्छ पेयजल के लिए लंबे समय तक चिंतित रहने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्रम में इंप्लीमेंटेशन सपोर्ट एजेंसी जमुना जन कल्याण संस्थान के टीम लीडर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सहायक सतीश कुमार मौर्य एवं ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति के सदस्यों द्वारा महिला बैठक को संपन्न कराया गया। *written by vasi khan-amethi up.*