*फास्ट न्यूज इंडिया लाइव/संवाददाता प्रेम शुक्ला अमेठी, अमेठी/ 01 दिसम्बर 2022, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता हरेन्द्र सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद के किसानों हेतु आगामी 02 दिसम्बर 2022 को सुल्तानपुर जनपद को प्राप्त होने वाली डी0ए0पी0 उर्वरक से 600 मीट्रिक टन डी0ए0पी0 उर्वरक का आवंटन जनपद अमेठी को हुआ है। उन्होंने बताया कि आवंटित उर्वरक का वितरण किसान/साधन सहकारी समिति भादर, भेटुआ, चन्दौकी, ढेमा, दरपीपुर, दुल्लापुरकला, देवकली, धरौली, दादरा, दक्खिनगांवक्यार, धरईमाफी, गडेरी, गुलालपुर, गोरियाबाद, हरिभान गोपियापुर, बाजार शुकुल, जगदीशपुर, जमुवारी, कस्थुनी पूरब, खरगपुर, महराजपुर, माधवपुर, मंगौली, मुसाफिरखाना, नीमपुर, नेवादा, निहालगढ़, पण्डरी, पनियार, पूरबगांव, पिण्डारा करनाई, पाली, रस्तामऊ, सत्थिन, सैंठा, थौरी, ताला, टीकरमाफी व टाण्डा आदि के माध्यम से तथा इसके अतिरिक्त पी0सी0एफ0 एवं इफको के केन्द्रों से भी डी0ए0पी0 उर्वरक का वितरण किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने समस्त सम्बन्धित सचिवों को निर्देशित किया है कि 02 दिसम्बर 2022 को अपनी समिति पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर डी0ए0पी0 उर्वरक का उठान सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को उर्वरक वितरण में किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े किसानों को आसानी से उर्वरक प्राप्त हो सके। *written by vasi khan-amethi up.*