Type Here to Get Search Results !

*40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

   *फास्ट न्यूज इंडिया लाइव/चीफ ब्यूरो अमेठी,*    बाजार शुक्ल/जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु तथा अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण व बिक्री के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद अमेठी पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गयी-

थाना बाजारशुक्ल पुलिस द्वारा 40 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया-

       उ0नि0 शिवनरायन सिंह थाना बाजारशुक्ल मय हमराही द्वारा अभियुक्त 1.भवानी प्रसाद पुत्र ननकऊ निवासी बाहपुर थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी को 20 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ व अभियुक्त 2. साहबदेई पत्नी विरजा निवासिनी बाहपुर थाना बाजारशुक्ल जनपद अमेठी को 10 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ बाहपुर से जौदिलमऊ रोड के पास से व 3. रंजीत पुत्र रामनरेश निवासी सरैया पीरजादा जनपद अमेठी को 10 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ ग्राम सरैया पीरजादा नहर के पुल के पास से गिरफ्तार कर मु0अ0स0 293/22,  292/22, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,

1. उ0नि0 शिवनरायन सिंह  

2. हे0का0 शिवमूर्ति यादव

3. हे0का0 दयाशंकर यादव

4. का0 रमेश चन्द्र

5. का0 विजय यादव व

6. म0का0 सरस्वती आदि शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.