*रिपोर्टर सिरजेश यादव 8896076537*
कुशीनगर। जिले में यातायात अभियान को लेकर तरह-तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं इसी क्रम में कसया थाने में तैनात एसआई अकाश वर्मा ने अपने मयफोर्स के साथ एक निजी स्कूल पहुंचकर बच्चों को यातायात नियम का पाठ पढ़ाते हुए जागरूक करने का कार्य किए हैं। वही स्कूल के अध्यापक ने इनके निर्णय को तारीफ किए है।
यातायात के नियम को लेकर बच्चो को किया गया जागरूक, कसया थाने में तैनात एसआई अकाश वर्मा अपने अच्छे कार्यों के वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे ही उन्होंने शुक्रवार के दिन सुबह कसया कस्बे में स्थित नवज्योति चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में अपने मयफोर्स के साथ पहुंचकर बच्चों को यातायात के नियमो को लेकर जागरूक किया। जिसके बाद बच्चों ने उनके बताए गए नियमों समझे और बहुत ही खुश नजर आ रहे थे वहां मौजूद विद्यालय के अध्यापकों ने इनके कार्यों को सराहना करते हुए कहा कि हम लोगों को ऐसे ही कानून के प्रहरी का जरूरत है जो समाज को अच्छे दिशा में ले जाने का कार्य करे। बच्चों ने कहा मैं भी बनूंगा अकाश वर्मा, विद्यालय के बच्चों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करने के बाद बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं भी आकाश वर्मा बनूंगा। वही अध्यापकों की माने तो बच्चे फूले नहीं समा रहे थे। जिसके बाद अध्यापकों ने भी एसआई आकाश वर्मा का सराहना करते हुए कहा कि हमें ऐसे ही व्यक्ति की जरूरत है जो समाज को अच्छे कार्यों का आईना दिखाने का काम करें।

