*क्या चंपारण के भ्रष्ट पुलिसकर्मी ऐसे ही गिरफ्तार होंगे?*
ठाकुर रमेश शर्मा
रामनगर प० चम्पारण (बिहार)
20/12/2022
आर एस भट्टी के बिहार के नए डीजीपी के पद पर योगदान करते ही निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।पटना विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर के ताजपुर थाना में पदस्थापित दरोगा विजय शंकर शाह को एक फरियादी से 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया।जब निगरानी की टीम दारोगा को पकड़ कर बोलेरो में बिठा रही थी तो आरोपी दारोगा ने निगरानी की टीम के साथ धक्कम धुक्का भी शुरू कर दिया।इसे देख स्थानीय लोगो ने निगरानी की गाड़ी को ही अपराधी समझ उसे घेर लिया लेकिन जब उसे आईडी दिखाकर सही बात बताई गई तब स्थानीय लोग मामले को समझ उन्हें गिरफ्तारी में सहयोग भी किया।टीम आरोपी दारोगा को लेकर पटना रवाना हो गई।बताया गया है कि आरोपी दारोगा एक फरियादी से किसी मामले में रिपोर्ट तैयार करने के एवज में दस हजार की मांग कर रहे थे।इसकी जानकारी निगरानी को दी गई थी।निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी दारोगा को ताजपुर बाजार के एक दुकान के बाहर ही उस समय दबोच लिया जब वे फरियादी से दस हजार रुपया लेकर अपने पॉकेट में डाल ही रहे थे।निगरानी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
