Type Here to Get Search Results !

कई थानो की पुलिस और पीएसी के संयुक्त प्रयास से हटा अतिक्रमण,पिछले कई सालों से न्यायालय में चल रहा था मुकदमा

रिपोर्ट अवधेश गुप्ता


कुशीनगर – जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के इन्नरपट्टी ताध टोला में काफी नोक झोंक के बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाया । इस दौरान 17 थानों की पुलिस फोर्स व लगभग दो प्लाटून पीएसी सहित फायर ब्रिगेड़ की दो गाड़ियां मौजूद रही। दरअसल यह मामला पिछले कई सालों से न्यायालय में चल रहा था जिसके अनुपालन में अतिक्रमण हटवाने के लिए पुलिस को दो बार इन्नरपट्टी के ताध टोला से अतिक्रमण हटवाये बिना ही लौटना पड़ा था। बता दें कि अतिक्रमण हटाए जाने से कई परिवारों को अपने घर से बेघर होना पड़ता यही कारण था की पुलिस ने मामले को संजीता से लेते हुए हर तरह के बवाल से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के बाद पुलिस ने अतिक्रमण हटवाने के फैसले पर अमल करवाने के लिए जनपद के 17 थानों की पुलिस फोर्स व पुलिस लाइन से लगभग दो पलटन पीएसी, जेसीबी सहित दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लेकर मजिस्ट्रेट व तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण हटवाया गया इस दौरान सैकड़ों महिलाओं की गलियों भी सुनने को मिली परंतु पुलिस ने शांति पूर्वक अतिक्रमण को हटवा दिया गया। मौके पर तनातनी की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था जो बाद हटा दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.