लखनऊ/राजधानी में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के दृष्टिगत सफाई मित्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लखनऊ नगर निगम अंतर्गत पी.एस. आई. इंडिया के प्रयोजन में एक सम्मान एवं व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मा. महापौर श्रीमति संयुक्ता भाटिया, अपर नगर आयुक्त श्री अवनीन्द्र कुमार जी के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण एवं पी.एस. आई. इंडिया की टीम मौजूद रही।
सर्वेक्षण अभियान में लखनऊ को प्रथम स्थान पर लाने के लिए निर्धारित मानकों के आधार पर समस्त तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी हैं।जिसके तहत लगातार नियमित रूप से नगर की साफ साफ कराने के साथ ही लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के प्रोत्साहन के लिए भी एक समारोह का आयोजन किया गया, जिससे कि समस्त सफाई कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ उन्हीं जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर सकें।
आज प्रत्येक ज़ोन से उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 35 सफाई कर्मचारियों को "व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण" प्रदान कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।जिसमें गम बूट, फ्लोरेसेंट जैकेट व मास्क इत्यादि वस्तुएं शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त समस्त सफाई कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
