Type Here to Get Search Results !

*निकाय चुनाव के मद्देनजर सपा की जागरूकता रैली*

*रिपोर्टर सिरजेश यादव 8896076537*


-पूर्व विधायक डॉ. पूर्णमासी व पूर्व एमएलसी रामअवध यादव ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया।

- नगर पंचायत रामकोला के सभी वार्डो से होकर गुजरी सपा की रैली।


रामकोला। नगर निकाय चुनाव2022-23 के तैयारी एवं कार्यकर्ताओं में उत्त्साह के लिए सोमवार का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती पूर्व एमएलसी राम अवध यादव के नेतृत्व में सोमवार को रमा देवी महाविद्यालय से नगर पंचायत अध्यक्ष भावी उम्मीद्वार श्रीनिवास यादव की जागरूकता रैली निकाली गई ।हाथ में पार्टी का झंडा लिए सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रमा देवी महाविद्यालय परिसर से रैली को पूर्व विधायक पूर्णवासी देहाती पूर्व एमएलसी राम अवध यादव ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया  सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इंद्रसेनवा, कुसम्ही, सौनहा,मेहदीगंज रामकोला होते हुवे पिंडारी मोरवन बैरिया धुआंटिकर होते हुवे अमवा बाजार मोतीपाकड़ अहिरौली कुसम्ही परोरहा होते हुए पुन:रमा देवी महाविद्यालय परिसर में पहुंचे । मौजूद लोगों से वार्ता करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी नगर निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है। सपा जनता के हित के लिए काम करती है। नगर निकाय का चुनाव करीब है। सभी कार्यकर्ता अपने वार्डों में लोगों को जागरूक करें और पार्टी की ओर से भावी प्रत्याशी को शत प्रतिशत जीत दिलाने का प्रयास करें।  इस रैली में पूर्व एमएलसी राम अवध यादव पडरौना सपा पूर्व विधायक प्रत्याशी विजेंद्र पाल यादव विधान सभा घनश्याम यादव,जिला महा सचिव सुग्रीव प्रसाद संत जी विजय यादव, वीरेन्द्र यादव, देवेन्द्र यादव,सपा वरिष्ट नेता काशीनरेश सिंह,हरी यादव,आलोक सिंह, प्रवीन शुक्ला, गोलू मद्धेशिया,मोहन यादव,रवि यादव,हर्ष कुमार सूरी, सुरेन्द्र यादव  सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे/

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.