स्व. श्री सिंह की 31 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सम्मान समारोह, राम चरित मानस पाठ, संस्कृतिक कार्यक्रम व राष्ट्रीय एकता विराट दंगल आयोजित
*रिपोर्टर सिरजेश यादव8896076537*
कसया, कुशीनगर। लेखक कवि एवं समाजसेवी रहे स्वर्गीय नवल किशोर सिंह की 31 वीं पुण्यतिथि पर 17 दिसंबर को साखोपार में
विविध कार्यक्रम आयोजित है।
मंगलवार को नवल किशोर सिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष व स्व सिंह के छोटे सुपुत्र अजय प्रताप नारायण की अध्यक्षता में बैठक की गई और समारोह स्थल का निरीक्षण किया गया। मंच सज्ज़ा, पांडाल, दंगल स्थल आदि का निरीक्षण किया। संस्था अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि समारोह में रामायणी दल द्वारा श्री राम चरित मानस पाठ, बिहार के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक मुकेश सिंह एंड पार्टी द्वारा
सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रद्धांजलि सभा, सम्मान समारोह और राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। जिसमें दिल्ली, हरियाणा, बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के तमाम दिग्गज पहलवान भाग लेंगे। इस अवसर पर पीयूष प्रताप नारायण सिंह, ग्राम प्रधान शैलेश प्रताप नारायण सिंह, एडवोकेट कुशल प्रताप नारायण सिंह, हरेंद्र नाथ पांडे, कृष्णानंद पांडे, चंद्रभूषण पांडे, रमाशंकर तिवारी, त्रिपुरेश सिंह, रमेश पांडे, एडवोकेट असीम सिंह, नरेंद्र पाठक, मूसा अंसारी, मणिकचन चौबे, सूरज प्रकाश यादव, गयासुद्दीन अंसारी, कादिर अंसारी, दुर्गा वर्मा, पूर्व प्रधान जयराम प्रसाद, हरी प्रसाद जायसवाल उपस्थित रहे।


