_ठाकुर रमेश शर्मा ,रामनगर, प० चम्पारण (बिहार)_
(मामला मानवाधिकार एवं अपराध का)
पकड़े जाने पर कहते हैं "मुझे नहीं पता है,अपने ड्राइवर,भिंडर को बनाते हैं दोषी ! ऐसा क्यों ?
सर्व विदित है कि जब भी गैस का दाम 2 या 10 या 15 रूपए बढ़ता है,तो तेल,गैस कंपनियों को अरबों रुपए का फायदा होता है।इसपर भारत वर्ष के सभी प्रकार के ओपोजीशन वाले आए दिन हो हल्ला,डिबेट मीडिया के सामने करते नजर आ जाएंगे। क्योंकि सभी कंपनियां इनकम टैक्स देती है जिससे देश तथा सत्ता दोनों चलाई जाती है।
परंतु अगर गैस एजेंसी मालिक अगर अपने वेंडरों के माध्यम प्रति परिवार सिलेंडर पीछे ₹17 कि अवैध वसूली कर रहे हैं- फर्जी होम डिलीवरी के नाम पर।सरकार के निर्धारण के अनुसार 1153 रुपया गैस के उपभोक्ता कार्ड (बुक) में (1153 रूपए) मात्र भर 1180 रुपए अवैध वसूली करा रहे हैं। इसका सही रेट बगहा एसडीएम महोदया प्रेस की विज्ञप्ति के माध्यम से डिस्प्ले करा दें ताकि आम जनता कन्फ्यूजन में ना रहे।
ऐसी बातें लगभग सभी जगह नहीं हो रही है। बल्कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र में हो रही है। खासतौर पर महुई पंचायत के महुुई गांव के निवासी बहुचर्चित ठेकेदार मोहम्मद साबिर के सुपुत्र भाई मेराज के द्वारा काफी दिनों से करा कर लाखों रुपए की अवैध वसूली करा ली गयी है। यहां तक साबिर मियां से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने पूर्व में ही इस जानकारी से पल्लू यह कहकर झाड़ लिया था कि मेरा पुत्र मेरी बादशाहत,महाराजा अग्रसेन की भाती छीन चुकी है। मैं भला क्या कर सकता हूं ?
हालांकि साबिर मियां को सारी दुनिया जानती है कि गैस एजेंसी के असली और पहले मालिक है। परंतु भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बचने के लिए सटीक जवाब देते हैं। यही दुनिया की दस्तूरी है फिर क्यों ऐसी मजबूरी है ?
दिनांक:-29-11-2022 को जब किसी पत्रकार के द्वारा इस अवैध वसूली के बाबत विरोध किया गया तो उनके कर्मियों ने शीघ्र अपने मालिक माहुई गैस एजेंसी के मेराज मियां को फोन किया, तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए पत्रकार से रामनगर में मिलकर शिकायत दर्ज कराने पर कहें की पुनः ऐसा नहीं होगा। ऐसा कहकर अपने आपको भी पाक साफ मुसल्लम ईमान वाला व्यक्ति साबित कर दिया।अभी पत्रकारों द्वारा पड़ताल जारी है। अगर चंपारण में ऐसी घटना वसूली वाली सामने आती है तो पुनः विस्तार से खबर प्रकाशित किया जाएगा। परंतु बगहा के चर्चित निर्भय एसडीएम श्रीमती अनूपमा सिंह की ध्यान रामनगर के मशहूर समाजसेवी पंकज कुमार उर्फ पिंटू सिंह ने कराया है जो शीघ्र जांच का विषय है।




