Type Here to Get Search Results !

*भारतीय समाज सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल यादव जी के द्वारा महाराष्ट्र उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए अमेठी से मुफीद खान...*

 


उत्तर प्रदेश- अमेठी/जगदीशपुर नियावा निवासी मोहम्मद मुफीद खान को भारतीय समाज सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल यादव जी के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश की संस्तुति पर मोहम्मद मुफीद खान को मुम्बई महाराष्ट्र उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। मुफीद की मुम्बई से महाराष्ट्र उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने से अमेठी जनपद के मुसाफिर खाना तहसील के पूर्व बीडीओ श्री चन्द्र भान तिवारी जी व, गौरीगंज से विजय मिश्रा जी,अमेठी जगदीशपुर से प्रदेश उपाध्यक्ष वसी खान, रुखसार अहमद,पवन कुमार साहू एवं 

समस्त मुम्बई वासियों ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी।भारतीय समाज सेवा संस्था की ओर से मोहम्मद मुफीद खान को मुम्बई महाराष्ट्र की जो अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।उस जिम्मेदारी को लेकर मुफीद ने कहा है कि महाराष्ट्र में टीम का गठन करने हेतु भरपूर प्रयास करेंगे। भारतीय समाज सेवा संस्था रजि.१२४ (नीति आयोग) सम्पूर्ण भारत में कार्यरत है और आई एस ओ प्रमाणित भी है। भारतीय समाज सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल यादव जी के निर्देशो का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष वसी खान ने कहा है कि भारतीय समाज सेवा संस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज में दबे कुचले, असहाय, गरीब, पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करना शिक्षा व स्वास्थ पर जोर देना भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना एवं समाज कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना है।                                 ‌*written by vasi khan-amethi up.*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.