_ठाकुर रमेश शर्मा-रतवल(चौतरवा),रामनगर प०चम्पारण(बिहार)_
_दिनांक:-17-10-2022_
नारायणी प्रेस क्लब की मासिक बैठक में पत्रकारिता को ले कई मुद्दे पर हुई अहम चर्चाएं।
संगठन को मजबूत बनाने को ले कि गई वार्ता में सभी पत्रकारों ने भरी हुंकार।
जहां न पहुचे रवि वहां पहुचे कवि एवं जहां न पहुंचें सरकार, वहां पहुंचे पत्रकार - विजय कुमार शर्मा
पत्रकार विजय कुमार शर्मा की कलम से बगहा पश्चिमी चम्पारण
बगहा - नारायणी प्रेस क्लब की मासिक बैठक बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र अन्तर्ग पतिलार के हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाई स्कूल में क्लब के अध्यझ सुशील मिश्रा के अध्यक्षता में की गई । कार्यक्रम में बगहा अनुमंडल के सभी दूरदराज क्षेत्रों से पहुचे पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर भागीदारी ली । बैठक में पदाधिकारीओ एवं सदस्यों ने संगठन की मजबूती एवं नये साल के सदस्यता अभियान सहित पत्रकारिता को बदनाम करने वाले फर्जी तत्वो को लेकर चर्चा किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए क्लब के अध्यझ सुशील मिश्रा ने कहा कि नारायणी प्रेस क्लब एक परिवार है और परिवार के किसी भी सदस्य अथवा पदाधिकारी को कहीं भी प्रशासनिक अथवा किसी भी स्तर से कोई समस्या आती है तो वह बिना किसी हिचक के क्लब के समक्ष रख सकता है। जरूरत के अनुसार उसके सहयोग में क्लब के सभी पदाधिकारी एक जुट होकर सहयोग करेंगे।
उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव देते हुये सभी पत्रकार साथियों से अपील किया कि एक मत होकर अपनी ताकत को संगठन से मिलाकर मजबूत बनाया जाये।
ओहि नारायणी प्रेस क्लब की मासिक बैठक में क्लब के संरक्षक अरबिंद नाथ तिवारी ने पत्रकारों को अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रहरी हैं। सरकार प्रशासन एवं जनता के बीच का कड़ी होता हैं । जो संवाद आदान प्रदान करने का सेतु एवं सूत्र हैं। ओहि प्रेस क्लब के संस्थापक ठाकुर संजय द्विवेदी ने पत्रकारों से पीत पत्रकारिता से परहेज करने का अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ पत्रकारिता समाज का आईना होता है जो समाज को एक नई दिशा दशा तय करती है। एक नए समाज के निर्माण में स्वच्छ पत्रकारिता का
अहम भूमिका होती है।
ओहि क्लब के बरिय सदस्य विजय कुमार शर्मा ने कहा कि जहां न पहुंचे रवि, वहां पहुंचे कवि एवं जहां न पहुंचे सरकार, वहां पहुंचे पत्रकार, वाली कहावत को चरितार्थ करते हैं। पत्रकारिता में समाज हित, देश हित, आम जनहित के मद्देनजर आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सौहार्द बनाए रखने संबंधित पोस्ट में बेहतर निखार भी आ सके। तथा पत्रकारिता भविष्य के साथ खिलवाड़ भी नहीं हो सके तथा नसीहत भी मिले। आज आए दिन पत्रकारो को झूठे केस में फसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।इतना ही नही,यूट्यूब के पत्रकारों को पत्रकार नही समझा जा रहा है।सबसे पहले पूछा जाता है कि "अरे भईया, आप कौन से अखबार के है"। तो हमारे संगठन के सबसे छोटे पत्रकार ठाकुर रमेश शर्मा(मानवधिकार रिपोर्टर)-रामनगर अपने शब्दों में कहते है "ना पत्र है,न कार है"
"फिर भी पत्रकार हैं"।
इसका अर्थ ये हुआ कि कौन से अखबार के है = यानी ना पत्र है और चढने के लिए महज एक मोटरसाइकिल है-
यानी इस संगठन में मजबूती के लिये आगामी मीटिंग के लिए आगामी बैठक जो दो देशों के सीमा पर होगा और अहम निर्णय लिया जाएगा। ऐसा हमारे बुद्धिजीवी कलमकार वरीष्ठ पत्रकार भाई अरविंद नाथ तिवारी के साथ विजय शर्मा चखनी वाले ने अपने वक्तव्य में बताया तथा संगठन के मजबूती के लिए बल दिया।
तो वही क्लब के कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार ने अपने विचार रखते हुए संगठन को चटानी एकता के साथ मजबूत बनाये रखने का सुझाव दिया। मंच का संचालन क्लब के गण्डकपार प्रखंड अध्यझ अजय सिंह चंदेल ने किया । ओहि मौजूद सभी कलमकारों को क्लब के तरफ से पुष्प गुच्छ का माला पहनाकर पेन व डायरी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पत्रकार ठाकुर रमेश शर्मा , पिंटू कुमार , प्रभात रंजन , जेपी श्रीवास्तव , संतबरेज , राजीव कुमार , जेपी मिश्रा , शम्भू गुप्ता , शशि गुप्ता , भवन सिंह , विकास कुमार , बिरजू यादव , दुर्गेश गुप्ता , दरवेश खान , सक्ति सिंह , मजर आलम , रंजीत शर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे थे।
