_रमेश ठाकुर रामनगर प०चम्पारण_ _(बिहार)_
_10-09-2022_
कोरोना महामारी के वजह से दो वर्ष बाद तरंग मेधा उत्सव प्रतियोगिता 2022 आयोजित होने से बच्चों में काफी उत्साह पाया गया।इस प्रतियोगिता का उदघाटन एस०डी०पी०ओ० रामनगर सत्यनारायण राम,प्रखंड विकास पदाधिकारी रामनगर चंद्रगुप्त बैठा,नगर परिषद E.O ऋषिकेश अवस्थी,राष्ट्रपति पदक प्राप्त D.D.O ओवैदु रहमान आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक संदीप मिश्रा द्वारा किया गया।डाटा ऑपरेटर रंजन कुमार की भूमिका भी कार्यक्रम प्रबंधन में काफी उत्साह के साथ कि गई।
डी०एस०पी० सत्यनारायण राम ने कार्यक्रम के संबोधन में कहा कि छात्रों में चारित्रिक,मानसिक,शारीरिक,सामाजिक व शैक्षणिक विकास हेतु प्रतियोगिता का महत्वपूर्ण भूमिका है।जबकि संदीप मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में मानसिक और शारीरिक निखार उत्पन्न होती है।
B.D.O चंद्रगुप्त बैठा ने कहा कि शिक्षा के गुणवत्ता सुधार हेतु तरंग प्रतियोगिता का समय-समय पर होना अनिवार्य है।
प्रखंड के सभी मध्य एवं उच्च विद्यालय से चयनित छात्र-छात्रओं ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम संचालन के दौरान शिक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान 6 प्रकार के गतिविधियों में बच्चों ने हिस्सा लिया है,जो इस प्रकार है:-
आशु भाषण,पेंटिंग,निबंध,स्पेलिंग टेस्ट(वर्ड कम्पटीशन), क्विज एवं क्रॉसवर्ड।
इस प्रतियोगिता में महारानी जानकी कुँवर उच्च विद्यालय के छात्र विपुल कुमार,तौलहाँ ने स्पेलिंग टेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तर पर कार्यक्रम के लिए चयनित हुए है।
तौलहा C.R.C के प्र०प्रधानाध्यपक मनोहर प्र०पटेल ने शुभकामना देकर बच्चों के मनोबल को बढ़ाया है।


