Type Here to Get Search Results !

*पटरी से उतरी चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस (15706) की 3 स्लीपर बोगियां!*

_रमेश ठाकुर रामनगर,हरिनगर_ _प०चम्पारण,बिहार_ 


यात्रियों से भरी ट्रेन रेलवे ट्रेक से उतरी यात्रियों में अफरातफरी का माहौल।

नरकटियागंज-गोरखपुर रेलवे खण्ड के स्टेशन हरिनगर में यात्रियों से भरी ट्रेन चंपारण हमसफ़र (15706)जो पुरानी दिल्ली से कटिहार वाया  मुजफ्फरपुर समस्तीपुर को जाती है। हरिनगर रेलवे स्टेशन पर आगमन से क्रम में ही ट्रैन की तीन स्लीपर बोगियां क्रमशःS1,S2,S3 पटरी से उतर गई। इसकी सूचना मिलते ही यात्रियों में भय का माहौल व्याप्त होने के साथ अफरातफरी का माहौल बन गया। वही यात्रियों की माने तो ट्रेन की रफ्तार धीमी गति होने के कारण बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। खबर लिखे जाने तक प्रसाशन मौके पर पहुँच यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया । ट्रेन को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

लोकल पुलिस के साथ-साथ रेलवे पुलिस प्रशासन तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों का दल मौके पे पहुंच गया है तथा ट्रैन को वापस पटरी पर लाने के लिए त्वरित कार्य किया गया।

इस ट्रेन के पटरी से उतरने के कारणों का पता अभी तक नही लग पाया है।

शाम के 4:15 तक इस ट्रेन को वापस पटरी पर लाकर शाम 4:29 बजे अगले स्टेशन नरकटियागंज पर आगमन हुआ।

हालांकि इस ट्रेन के स्टोपेज गोरखपुर के बाद सीधे नरकटियागंज जंक्शन है।

गनीमत यह रही कि कोई भी हताहत होने की खबर नही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.