_रमेश ठाकुर-रामनगर,प०चम्पारण_
_दिनांक-11-09-2022_
महादलित मुखिया होने के बाद प्रशासन के लोग ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। गरीब पिछड़े हुए मुसहर जाति से महिला मुखिया शांति देवी का जीवन स्तर अब तक सुधर नहीं पाया,जबकि इनका दूसरा टर्म है। इनके पति सुनील मांझी का जीवन स्तर पुराना ही है।
मुखिया प्रतिनिधि आलमगीर ने अपने बयान में बताया कि हमारे पंचायत में विकासात्मक कार्य जोर-शोर पर चल रहा है। राजेश जयसवाल जो उप मुखिया शारदा देवी के पति हैं, इनका भी जीवन स्तर पुराना ही है।
उधर पंचायत समिति सदस्य दिनेश पाठक ने बताया कि हमारे पंचायत में जन-वितरण दुकान ठीक चल रहा है परंतु आंगनवाड़ी ठीक नहीं है जिसमें शीघ्र ही गुणवत्ता सुधार होने के लिए सी०डी०पी०ओ० का दौरा जरूरी है। नल-जल मेरे वार्ड में चलता है परंतु दूसरे वार्ड में काफी बदतर स्थिति है। "टोटी" यानी "नलका" टूटा पड़ा है।
वार्ड नंबर-2 के छोटी शेख,वार्ड नंबर-3 के राश मांझी,वार्ड नंबर 4 में नगीना महतो का कहना है कि इन सभी वार्डों में पानी बंद है। राशि आने पर संभवत चालू होगा। भावी उप प्रमुख प्रत्याशी दिनेश पाठक ने चेताया है कि अगर सुधर नहीं होता है तो सुधार करके दिखाएंगे।
इसके लिए चाहे ग्रामीण विकाश मंत्रालय जाना पड़े। क्योकि जनता ने मुझे चुना है।मैं अपनी जेब गर्म नही करूँगा, बल्कि काम करूंगा।
इस पंचायत के सरपंच भी काफी जुझारू हैं,परंतु प्रशासन साथ नहीं देती है इसलिए मुकदर्शक बने हैं। बी०डी०सी० श्री पाठक का कहना है कि हम लोग वाकई प्रशासनिक अवहेलना के शिकार हैं,जिसे इस न्यूज़ के माध्यम ध्यान आकृष्ट कराना चाहते हैं।

