Type Here to Get Search Results !

*वन विभाग उदासीन क्यो ? (आम जनता परेशान )*

_रमेश शर्मा-रामनगर, प०चम्पारण (बिहार)_ 

 _दिनांक:-19-09-2022_ 

 रामनगर प्रखंड के बिलासपुर गांव के नजदीक नदी मे दो मगरमच्छ के होने की सूचना से ग्रामीणों मे काफ़ी भय व्याप्त है। गाँव के लोग पशु चराने के लिए तथा अन्य कार्यो के लिए जाने से नदी किनारे कतरा रहे है। लोगो को डर है कि कुछ युवक जरूरी कार्य से भी नदी के किनारे जाते है,उनके साथ कोई बड़ी अनहोनी न हो जाये। भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुकर राय ने बताया कि कई माध्यमो से वन-विभाग को सूचित किया गया है जो जानकर भी विभाग लापरवाह बना हुआ है।


पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रूपम पाण्डेय ने कहा कि इस छोटे से डोभ मे इतना खतरनाक जानवर किसी बड़े घटना को अंजाम दे सकता है जिससे जान- माल को तथा आदमियों को भी खतरा है।

                भाजपा के युवा नेता अभिषेक राय ने बताया कि डर के कारण कोई व्यक्ति डोभ के पास नही जा रहा है क्योंकि मगरमच्छो की संख्या दो है। वन-विभाग की उदानसीनता ठीक नही है क्योकि ये मगरमच्छ एक महीने से यहाँ विचरण कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.