_रमेश ठाकुर,रामनगर, प०चम्पारण_ _(बिहार)_
रामनगर प्रखंड के धोकराहाँ गांव में विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में संकीर्तन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्धाटन राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र दुबे ने किया। मुकाबले के दौरान सिरिसिया के लालबाबू यादव व कंधवलिया के सुमंत सांवरिया की कीर्तन मंडलियों ने एक से बढ़कर एक भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियां कीं। उपस्थित लोग मुग्ध भाव से इनका आनंद लेते रहे। संयोजक मंडल की ओर से बालकिशोर शर्मा,छोटेलाल शर्मा नरेश शर्मा उर्फ झुमन शर्मा व अन्य सदस्यों ने सांसद समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मुकाबले में शामिल कलाकारों को पुरस्कृत भी किया गया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारे संस्कार परिष्कृत होते हैं तथा लोगों का स्वस्थ मनोरंजन का अवसर भी उपलब्ध होता है। उन्होंने आयोजकों समेत कीर्तन मंडलियों के कलाकारों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
सबसे बड़ी बात यह है कि सतीश चंद्र दुबे ऐसे आयोजनों में बहुत ही सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपना बहुमूल्य समय देकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते है।
इस कार्यक्रम में 500 की संख्या में लोग उपस्थित हुए तथा अपनी हिस्सेदारी दर्शायी। अंगद शर्मा, नीरज तिवारी,धीरज तिवारी सुखाड़ी यादव,हरिद्वार शर्मा तथा अनेको शर्मा परिवार के लोगो के साथ अन्य लोग भी शामिल हुए।आयोजन बड़ा रोचक था।

