Type Here to Get Search Results !

*मुंशीगंज पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तो को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया...*



              उत्तर प्रदेश / गौरीगंज -जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों  हेतु चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान के क्रम में दिनांक 18.09.2022 को प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त पाण्डेय थाना मुंशीगंज मय हमराह द्वारा तलाश वांछित व देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 176/2022 धारा 147, 148, 302, 34 भादवि में वांछित 02 अभियुक्त 1.संजीव मिश्रा उर्फ भोलू पुत्र अमरनाथ मिश्रा नि0 मदुवापुर मजरे बेहटा थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी व 2.प्रतीक मिश्रा पुत्र नरेन्द्र मिश्रा नि0 कैमा थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को शाहगढ़ भुसियावां तिराहे के पास से समय करीब 11:00 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । थाना मुंशीगंज द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है, प्राप्त सूचना के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त संजीव मिश्र उर्फ भोलू ने पूछताछ के दौरान बताया कि जय प्रकाश वर्मा (मृतक) के दूसरे घर पर समरसेबल लगा है । वहीं पर मेरा खेत है, मैं उनके समरसेबल से अपने खेत की सिंचाई करता हूं । लगभग एक साल पहले मैं जय प्रकाश वर्मा (मृतक) के समरसेबल से अपने खेत में पानी लगाया था, मेरे खेत में आधा ही पानी लगा था कि जय प्रकाश वर्मा ने समरसेबल से दूसरे के खेत में पानी लगा दिया और मेरे खेत में पानी बन्द कर दिया । जब मैंने जय प्रकाश वर्मा से पूछा कि मेरे खेत में अभी पूरा पानी नहीं लगा है तो तुम दूसरे के खेत में पानी कैसे लगा दिये, तो जय प्रकाश वर्मा ने गाली देते हुए कहा कि मेरा समरसेबल है मैं जिसको चाहूंगा उसको पानी दूंगा, तुम्हे जो करना हो कर लो । मैंने उसी दिन सोच लिया था कि जय प्रकाश वर्मा से इसका बदला जरूर लूंगा । दिनांक 16.09.2022 को अमन मिश्रा ने फोन कर मुझे बताया कि जय प्रकाश वर्मा दरपीपुर में पुत्ती की दुकान पर बाल कटवा रहा है ।

तब मैंने अमन मिश्रा से कहा कि आज उसे (जय प्रकाश वर्मा को) जान से मारना है । मैं अपने घर से एक कुल्हाड़ी लेकर दरपीपुर आ गया, जहां पहले से मौजूद अमन मिश्रा हाथ में कुल्हाड़ी लेकर, पंकज मिश्रा व शिवांशु मिश्रा अपने हाथ में डंडा लेकर तथा प्रतीक मिश्रा अपने हाथ में लोहे की राड लेकर मौजूद थे । तब हम सभी लोग जय प्रकाश वर्मा को जान से मारने की नीयत से पुत्ती शर्मा की दुकान पर पहुंच कर कुल्हाड़ी, लोहे की राड व डण्डे से हमला कर दिया । जब हम लोगों को लगा कि जय प्रकाश वर्मा मर गया तो हम लोग भाग गये । गिफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास तालाब के किनारे झाड़ियो से आलाकत्ल 01 अदद कुल्हाड़ी व 01 अदद लोहे का राड बरामद हुआ ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम इस प्रकार है,

1. संजीव मिश्रा उर्फ भोलू पुत्र अमरनाथ मिश्रा नि0 मदुवापुर मजरे बेहटा थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 18 वर्ष ।

2. प्रतीक मिश्रा पुत्र नरेन्द्र मिश्रा नि0 कैमा थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 18 वर्ष ।

वांछित अभियुक्त-

1. अमन मिश्रा पुत्र राघवराम मिश्रा नि0 बेहटा थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।

2. पंकज मिश्रा पुत्र रामदुलारे नि0 राजऊ का पुरवा थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।

3. शिवांशु पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र पाण्डेय नि0 नेवाडिया थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में,

1. प्र0नि0 शिवाकान्त पाण्डेय थाना मुंशीगंज 

2. उ0नि0 विधान चन्द यादव थाना मुंशीगंज 

3. का0 दिलीप कुमार व 4. का0 आकाश द्विवेदी थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी आदि थे।


*written by vasi khan-amethi up.*

*आल इंडिया सोशल एक्टिविटीज़ एंड एंटी करप्शन आर्गेनाइजेशन..*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.