*रिपोटर सिरजेश यादव*
फीस वृद्धि के विरोध में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जारी आमरण अनशन को यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट मुख्य इकाई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लालमणि यादव के तत्वाधान में राष्ट्रीय महासचिव युवा इकाई सौरभ यादव, राष्ट्रीय सचिव युवा इकाई एवं प्रभारी यूपी नितेश यादव, दीपक यादव, शेर बहादुर यादव, चंदन यादव, अक्षित यादव आदि के साथ प्रयागराज की सभी जिला कार्यकारिणी एवं सदस्य ने समर्थन पत्र दिया है। सभी लोग शनिवार को अनशन स्थल पर पहुंचे और छात्रों के आंदोलन का वाजिब ठहराया।
राष्ट्रीय महासचिव युवा इकाई सौरभ यादव के साथ सभी लोगो ने आमरण अनशन में शामिल छात्रों का हौसला बढ़ाया और विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी भी दी, कि अगर फीस वृद्धि जल्द वापस नहीं हुई तो जन आंदोलन होगा। वहीं अनशन कर रहे छात्र नेता अदिल हमजा, हरेंद्र यादव,अजय यादव, नवनीत यादव, अमित पांडे, अनुराग यादव और सुधीर की तबीयत बिगड़ने लगी है। अनशन स्थल पर छात्र नेता अजय यादव "सम्राट", नवनीत यादव,मनजीत पटेल,अभिषेक अमित द्विवेदी और रवि राज आदि मौजूद रहे।
छात्रों ने परिसर में घूमकर विश्वविद्यालय को बचाने के लिए भिक्षा भी मांगी। दूसरी ओर फीस वृद्धि के मुद्दे पर यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की। छात्र नेता सत्येंद्र सिंह, शिवम सिंह, आलोक त्रिपाठी, अभिनव मिश्रा, सुधांशु राय चौधरी ने फीस वृद्धि को अवनैतिक करार देते हुए कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जूनियर सीनियर की परंपरा रही है। इसी वजह से सीनियर छात्र की ओर से जूनियर छात्रों की बढ़ाई गई फीस का विरोध हो रहा है।
