Type Here to Get Search Results !

*भ्रष्टाचार में डूबा रहा तरंग मेधा उत्सव ! (स्पेलिंग बी इवेंट में नकल कराते नजर आए शिक्षक)*

रमेश ठाकुर -बेतिया, प०चम्पारण


डी०एम० बेतिया कुंदन कुमार ने खास तौर पे स्पेलिंग बी कंपेटीशन में चर्चा के दौरान काफी फोकस किया था। उसके बाद भी सभी प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में कमरा नंबर 14 में बिपिन हाई स्कूल में नोडल पदाधिकारी परितोष झा के जगह पर ओमप्रकाश गिरी को तथा एक दूसरे व्यक्ति को रख दिया गया था। 

ये लोग घूम-घूमकर कुछ बच्चो को बताते हुए नकल करा रहे थे। खासतौर पे तीसरे स्थान पे रहे जाहिद , दूसरे स्थान पर रहने वाली डॉली कुमारी तथा प्रथम स्थान पर रहने वाले विवेक उपाध्याय (मझवालिया BRC) पर मेहरबान नजर आए। जब किसी दूसरे व्यक्ति ने चैलेन्ज के रूप में कॉपी चेक करने की बात किया तो ओमप्रकाश गिरी ने बताया कि "जहाँ शिकायत करना है करो। हमलोग DPO बेतिया ऑफिस के खास लोग है। जब आज तक नही बिगड़ा तो अब क्या बिगड़ेगा" ?


जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उतना नसीहत दिया परंतु कुछ भ्रष्टाचारियो ने हम नही

सुधरेंगे के नियत से काम करते है। लाखो रुपया खर्च करने के बाद बिहार सरकार तरंग का आयोजन करती है,भ्रस्ट लोगो के सेटिंग-गेटिंग के चलते मेधावी छात्रों का मनोवल छोटा रह जाता है तथा भ्रष्टाचारी अपने बच्चो का पीठ थपथपा लेते है तथा कुछ उगाही भी कर लेते है। और जो सरकार का जो चुना लगना है वो लग ही जाता है। बिना CCTV कैमरे का तथा बिना शरीर जांच किये इस आयोजन का कोई मतलब ही नही रह जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.