Type Here to Get Search Results !

*उत्साह के साथ जिला स्तरीय तरंग मेघा उत्सव का आयोजन !*

 


रमेश ठाकुर-रामनगर-बेतिया(प०चम्पारण)


पिछले 2 वर्षों से वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के कारण तरंग मेघा उत्सव का आयोजन नहीं हो सका था।जिसे इस वर्ष 13 सितंबर 2022 को बेतिया शहर के बिपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिलास्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें जिले भर के विद्यालय से आए छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 इस कार्यक्रम का उदघाटन कुंदन कुमार जिलाधिकारी बेतिया प०चम्पारण ने किया। तथा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर डि०एम० एवं उप विकाश आयुक्त अनिल कुमार , डी०पी०ओ० योगेश कुमार तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रक्षिछु पदाधिकारी सोनाक्षी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया।जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम समग्र विकाश के लिए अति आवश्यक है। इस पूरे विधा में स्पेलिंग-बी एक ऐसी विधा है जो U.S जैसे देशों में आयोजित किया जाता है जिसमे मुख्य रूप से भारत के N.R.I(अप्रवासी भारतीय) मुख्य रूप से भाग लेकर सफलता हासिल करते है। मुझे खुशी है कि प०चम्पारण सहित पूरे बिहार में ऐसी प्रतियोगिता आयोजित होने लगी है। उन्होंने कहा कि मैं आदेश देता हूं कि चम्पारण के सभी विद्यालयो में खास दिन मुक़र्रर कर हमेशा इन विधावो को शिखाकार बीच मे  कार्यक्रम जिलास्तरीय बच्चो को ट्रेनिंग कर बाद में राज्यस्तरीय तथा सम्पूर्ण भारत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमो में भाग लेने के लिए मजबूत बना लिया जाए । ताकि बच्चे पूरे भारत में नाम रौशन करे।

 देश का सपना बच्चो के आखो में दिखना चाहिए क्योंकि एक पेपर बेचने वाला व्यक्ति मिसाइल मैन बनने के बाद राष्ट्रपति बनकर उन बच्चो के आखो में सपना देखने का मिशाल कायम किया।

     जिला स्तरीय इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय ने सबकी जिम्मेवारी निर्धारित कर दी है। प्रखंड स्तर पर चुने गए छात्र छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया।

                        6 विद्याओं की प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग लोगों को दायित्व सौंपा गया था,जिसे सबने जिम्मेवारी से अपने कार्य का निर्वहन किया।जिला स्तरीय तरंग मेधा उत्सव के सांस्कृतिक व अकादमिक आयोजन के तहत कुल 6 विद्याओ में प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग लोगो को सौपा था। जिसके तहत पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए एडीपीसी राजेश कुमार रावत नोडल पदाधिकारी नामित किए गए थे। वही समान्य ज्ञान (क्विज) के लिए बीईपी के लेखा पदाधकारी आशीष कुमार, क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के लिए जिला जेंडर समन्वयक डॉ० इंदु त्रिपाठी, आशु-भाषण के दायित्व वीईपी के पंकज मिश्र को , स्पेलिंग बी कंपटीशन के लिए नोडल पदधकारी बीईपी के सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर परितोष कुमार झा तथा हिंदी निबंध प्रतियोगिता के लिए रविन्द्र किशोर को नोडल पदाधिकारी बनाया गया था।

 इस जिला स्तरीय तरंग मेला उत्सव में सभी प्रखंडों से जूनियर वर्ग से 14 तथा सीनियर वर्ग से 14 प्रतिभागी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में चयनित सभी छात्र-छात्राओं को प्रमंडलीय स्तर प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। वहाँ जो बच्चे चयनित होंगे उन्हें पटना राज्यस्तरीय आयोजन में भेजा जाएगा।

      पूर्व में इस प्रतियोगिता को "बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट तरंग" के नाम से जाना जाता था। जिसमे बहुत सारी गतिविधिया सामिल थी। जिसमे बच्चो का शारीरिक विकाश तथा मानसिक विकाश के लिए बहुत जरुरी था। जिसे पता नहीं सरकार ने किस नीति के तहत उस आयोजन को इस तरंग कार्यक्रम से हटा दिया है। राजकीय मध्य विद्यालय तौलाहा से सालू कुमारी ने आशु-भाषण में प्रथम स्थान लाकर अपने जिले का नाम रौशन किया है तथा प्रमंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनीत हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.