कुशीनगर, अवधेश गुप्ता
कुशीनगर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियो एवं सदस्यों की बैठक आज कैम्प कार्यालय पादरी बाजार गोरखपुर में हुई ।।बैठक में जल्दी ही होने वाले गोरखपुर /अयोध्या स्नातक निर्वाचन पर संघ द्वारा समर्थित प्रत्याशी को जीत दिलाने की रणनीति बनी और इसी पर परिचर्चा हुईं बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय महामंत्री जगदीश पाण्डेय ने उपस्थित सदस्यों का आह्वान किया कि आप लोग अपने अपने विद्यालयों से शत प्रतिशत शिक्षकों को मतदाता बनाये बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोरखपुर जय प्रकाश शुक्ल और संचालन जिला मंत्री दिलीप सिंह ने किया बैठक में प्रधानाचार्य हरपुर बुदहट गोरखपुर अवधेश गुप्ता, प्रधानाचार्य जगदीशपुर बरडीहा कुशीनगर अशोक पाण्डेय, प्रधानाचार्य पथरदेवा देवरिया विजय प्रताप श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य पटहेरवा शजगदम्बा पाण्डेय. प्रान्तीय उपाध्यक्ष गंगेश्वर पाण्डेय, कार्यवाहक अध्यक्ष कुशीनगर, साहित्यकार नंदा पांडेय, बाल गोविन्द सिंह, हरे कृष्ण पाण्डेय, प्राचार्य विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदीशपुर बरडीहा कुशीनगर, प्रमोद कुमार पांडेय, इंटर कालेज बभनी देवरिया के गणित प्रवक्ता चौबे जी, प्रधानाचार्य राकेश द्विवेदी पंकज मिश्र उपस्थित थे।
आनन्द शंकर उपाध्याय, प्रांतीय मंत्री, उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ।।
