आर०के० ठाकुर-प०चम्पारण(बिहार)
दिनांक-24-08-2022
नरकटियागंज अनुमंडल के गौनाहा प्रखंड में गरीब नौनिहालों का पोषाहार कौन खा रहा है,यह किसी को पता नहीं। जबकी आई०सी०डी०एस विभाग ने यह मीनू जारी किया था कि अगर किसी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर यह पोषाहार नहीं खिलाया जाता है,तो समझ लिजिए कि उस पंचायत के मुखिया खुद खा रहे हैं।
जबकि युवा मुखिया दिवाकर पटवारी ने अपने बयान में बताया कि हमारे क्षेत्र के आंगनबाड़ी संचालक ने किसी को आज तक बताया भी नहीं है कि कौन वस्तु-पोषाहार कितने मात्रा में देना है। अगर कोई गरीब पूछता है तो सेविका तथा उनके पति कहते हैं,"रंगदारी मांग रहे हो" ।
सबसे बड़े रंगदार तो आई०सी०डी०एस के पदाधिकारी है,जो जांच के नाम पर केंद्र का दौरा तो करते हैं,परंतु अपना कमीशन बंधी-बंधाई रकम लेकर चले जाते हैं। जिस क्षेत्र का दौरा करते हैं, सेविका के बताए हुए लोग से मिलकर चले जाते हैं। इस पंचायत के वार्ड संख्या 9 के अंबिका मुखिया-पिता मुन्नी लाल, वार्ड सं०-13 के जयलाल महतो- पिता हेमराज महतो,हरिओम ओझैईया-पिता सुरेंद्र ओझैईया, रामजी महतो-पिता गऊकरन महतो, विजय यादव-पिता कमल यादव ने अपने बयान में बताया कि गरीबों का हिस्सा आंगनबाड़ी वाले कई वर्षों से खाते चले आ रहे हैं। अब नए मुखिया के बाद सुधार होना चाहिए।
इस पंचायत में नल-जल का पानी बिल्कुल बंद पड़ा हुआ है। फर्जी जांच होता रहता है, अगर शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की तैयारी हो रही है। सभी वार्ड सदस्य मुंह देख रहे हैं।इनका कहना है कि ""हमें कम पेमेंट का चार्ज मिलेगा""।इस पंचायत में युवाओं के लिए बहुत मजबूत (ओपन जिम) का निर्माण हुआ है। जिसमें फाउंडेशन बनाकर पेपर ब्लॉक लगाया गया है। इससे बच्चों एवं युवाओं में काफी उत्साह हैं।
पंचायत सचिव द्वारा बराबर पंचायत का दौरा करके विकासात्मक कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री 23 अगस्त को नल- जल के ऊपर बहुत बड़ी विज्ञापन प्रकाशित करवाए थे।परंतु इस पंचायत में महज कागज में संचालित है, जिसमे शीघ्र जांच के साथ कार्रवाई करना बहुत आवश्यक है।


