अमेठी/उत्तर प्रदेश:- जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अभियान” के तहत दिनांक 26.08.2022 को उ0नि0 सुरेश चन्द्र यादव थाना मोहनगंज मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता सुनीता देवी पत्नी महराजदीन पटेल नि0 जोरावरपुर मजरे भागीरथपुर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को टटेहरवापुर मोड़ तिराहा से समय करीब 01:10 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । प्राप्त सूचना के अनुसार अभियुक्ता के कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तार की गई महिला का नाम
सुनीता देवी पत्नी महराजदीन पटेल उम्र करीब 45 वर्ष नि0 जोरावरपुर मजरे भागीरथपुर थाना मोहनगंज है। मोहनगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 265/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
मोहनगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम में ०1- उ0नि0 सुरेश चन्द्र यादव ०2- का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह ०3- म0का0 रुबी यादव थाना मोहनगंज जनपद अमेठी आदि शामिल थे। written by- vasi khan-amethi up.
