Type Here to Get Search Results !

रेलवे लाइन पर तीन टुकड़े में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव!*

 


रमेश ठाकुर-रामनगर-प०चम्पारण

दिनांक-26-08-2022

पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तौलाहाँ रेलवे क्रोसिंग के पश्चिम गेट नं०-26C के आसपास हरिनगर-नरकटियागंज रेलखण्ड पर एक अज्ञात युवक का तीन टुकड़ो में कटा हुआ शव आज 26-08-2022 को सुबह 5 बजे के करीब देखा गया।

ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस ने अगली कार्यवायी शुरू कर दी है। 

ज्ञात हो की पूर्व में भी अनेको बार इस रेलखण्ड पर इसी गेट के आसपास अनेको घटनाएं देखने को मिलती रही है । पुलिस पोस्टमार्टम के बाद जांच में जुट गई है कि मृतक कहाँ का रहने वाला है तथा किस हालत में यह घटना हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.