आर०के० ठाकुर-प० चम्पारण (बिहार)
योजना एवं विकास विभाग- सीमा क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत-गौनाहा प्रखंड के तुरकौलिया से फुलकौल पथ में मटियरिया थाना क्षेत्र में पी०सी०सी का निर्माण कराया जा रहा है। ज्ञात हो कि पी०सी०सी सड़क का शिलान्यास वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार व विधायिका भागीरथी देवी ने मार्च 2022 में संयुक्त रूप से किया था। उसके बाद यह काम 90%हो गया है। महज 10% काम जो थोड़ी दूर बाकी है। जिसे रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल के कुछ दबंग लोगों के द्वारा रोक दिया गया है। इस बाबत,एक खबर हिंदुस्तान अखबार में भी 19 अगस्त को प्रकाशित हो चुका है।
मेहनौल तथा महुई पंचायत के आम जनता तथा जनप्रतिनिधियों का काफी सहयोग मिला था क्योंकि ठेकेदार रामाशंकर प्रसाद तथा उनके सहयोगी मित्र छोटे खाँ के द्वारा गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं हुआ था।
जिस समय यह निर्माण हो रहा था,उस समय जे०ई०, एस०डी०पी०ओ लगातार कैंप करके कार्य निष्पादित किये थे। अगर प्राक्कलन में कोई कमी होती तो उस क्षेत्र के लोग काम जरूर रुकते।
यह कार्य नरकटियागंज अनुमंडल के गौनाहा प्रखंड के मटियरिया थाना क्षेत्र में पड़ता है। उस कार्य में अगर कोई त्रुटि होती है,तो तुरकौलिया के साथ उस क्षेत्र के लोग होने नहीं देते।अब फुलकौल के लोग जो बगहा अनुमंडल के रामनगर थाना क्षेत्र के महज रंगदारी के लिए रोक रहे हैं। संवेदक के पास रंगदारी में रुपया मांगने का पुख्ता प्रमाण है। नरकटियागंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को इस मामले में स्वयं संज्ञान लेना पड़ेगा,तभी यह निर्माण कार्य संपन्न हो पाएगा।
महुई सहित मेहनौल पंचायत के मटियरिया के लोगों का कहना है ""हमारे क्षेत्र में हमें कोई कमी नजर नहीं आ रही है। हमलोग टूटे हुए रोड के कीचड़ से 2 वर्षों से परेशान थे""
दूसरे क्षेत्र के लोगों को रंगदारी के लिए रोकने का कोई हक नहीं है। अगर बहुत समाजसेवी थे तो शुरू या बीच मे रोकते।
तुरकौलिया वार्ड सदस्य के पति-विनोद काज़ी,लोरिक यादव पिता-कपिलदेव यादव, मेहनौल के मुखिया प्रतिनिधि-सिकंदर राम ने बताया कि लगभग 25 गाँवो का पथ संचालन इसी रास्ते से होता है । हमलोगों को कभी काम मे कमी नजर नही आया इसलिए सैकड़ों लोगों ने इस बात का समर्थन किया। लोगो ने यह भी बताया कि एस०डी०ओ० शुरू से ही खड़ा होकर सोन-सैंड बालू इस्तेमाल करवाया है।.

