रमेश ठाकुर-प०चम्पारण (बिहार)
नरकटियागंज अनुमंडल के लौरिया प्रखंड अंतर्गत तेलपुर पंचायत का नल-जल योजना लगभग ठप के कगार पर है। तेलपुर के साथ देउरवा का हाल इससे कम नही हैं। तेलपुर पंचायत के मुखिया मोहम्मद जावेद ने अपने बयान में बताया कि हमारे पंचायत के सभी वार्डो का पानी अनेको कारण से बंद है।
हालांकि अधिकारियों द्वारा बार-बार जांच किया जाता है, परंतु जांच के नाम पर रिश्वत की उगाही करके अधिकारी चले जाते है। इस पंचायत के जानकारों का कहना है कि यह राशि तो महज़ बंदरबांट के लिए दी गई थी। धरातल पर नल-जल का अवशेष ही नजर आ रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों का हाल भी संतोषजनक नही है। पंचायत सचिव के कार्य से आम जनता संतुष्ट है। बगल के पंचायत देउरवा के मुखिया मोहम्मद सुलेहमान ने अपने पंचायत में दो वार्डो को छोड़कर नल-जल की स्थिति बन्द जैसा बताया। कही मोटर की चोरी तो कही मोटर खराब बताया जा रहा है। आंगनबाड़ी की स्थिति लगभग संतोषजनक है।
इस पंचायत के निवासी सतीश महतो ने अपने बयान में बताया कि हमारे पंचायत में तीन जगह विकाशात्मक कार्य चल रहा है।कुल मिलाकर इस पंचायत को प्रतिनिधि द्वारा विकाश की तरफ अग्रसर किया जा रहा है।

