Type Here to Get Search Results !

*चंपारण में खाद्यपूर्ति में मनमानी!*

_रमेश ठाकुर,प०चंपारण_ 

 _19/08/2022_ 


बिहार सरकार के विभागीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह जहाँ नई सरकार महागठबंधन के गठन के बाद तरह तरह की सुधार के दावे कर रहे है वही दूसरी तरफ प०चंपारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत डरौल पंचायत के ज०वि०दुकानदार शत्रुघ्न दास इस सारे सरकारी दावे को खोखली साबित कर रहे है।

मामला यह है कि सरकार द्वारा गेंहू आपूर्ति में कटौती कर प्रत्येक लाभुक एक किलो गेहूँ देने की घोषणा की गई है ।वही यह डीलर उस प्रत्येक व्यक्ति के हिस्से को फाइनल हजम कर जा रहे है।इस जुलाई माह का वितरण अभी हुआ है जिसमें सभी के हिस्से का गेंहू डीलर द्वारा रोककर कालाबाजारी कर लिया गया है।इस प्रकरण में जानकरों का कहना है कि कतिपय पदाधिकारी की संलिप्तता से इनकार नही किया जा सकता है।

गौनाहा प्रखंड के डरौल पंचायत वार्ड नं०-1 निवासी गेंहू से वंचित सभी लाभुको ने अपने बयान में शीघ्र कार्यवाई की मांग एस०डी० एम० स्तर पर किया है।इस डीलर के द्वारा एक लीटर मिट्टी का तेल भी जो प्रत्येक लाभुक को देना है कालाबाजारी कर लिया जाता है।शिकायतकर्ताओं में मुख्य रूप से भरत राम,पिता-सुखदेव राम,वार्ड नं०-1,नरेश राम,ठाकुर चौधरी,रूदल साह,भुआली राम,पिता-मेघु राम,दुखी कुँवर आदि सभी लोग एकडेरवा गाँव वार्ड नं०-1 के निवासी है।इस पूरे गांव का सभी लोगो का शिकायत एक ही जैसा है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि विभागीय अधिकारी तो समझते है की हमे निगरानी के लिए नही वसूली के लिए रखा गया है।हालांकि इस पंचायत के दूसरे डीलरों में ऐसी शिकायत नही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.