अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एकता एवं अपराध नियंत्रण संगठन कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण
कुशीनगर।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुद्ध नगरी वार्ड में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एकता एवं अपराध नियंत्रण संगठन की जनपद इकाई कार्यालय पर नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता व चंद्रशेखर शुक्ला ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री गुप्ता ने आजादी के संग्राम का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरा देश राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत प्रोत है। जब देश आजाद हुआ तो कहा गया कि यह देश जाती, धर्म में बंटा हुआ है लेकिन हमने हमारी एकता व अखंडता से कोई समझौता नहीं किया। हम सभी का कर्तव्य है कि राष्ट्र विकास में हम सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। आभार सीएस शुक्ला ने व्यक्त करते हुए सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष विवेक मणि, विजय बहादुर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन द्विवेदी, असलम, पवन शर्मा, एड. अलख नारायण तिवारी, देवेंद्र मिश्रा, अमित सिंह, प्रीति, राम बिलाश सिंह, उर्मिला देवी, संजय सिंह, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति कुशीनगर जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।
*रिपोर्टर सिरजेश यादव*

