Type Here to Get Search Results !

*आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह के 6वें दिन अमेठी पुलिस द्वारा हाफ मैराथन का किया गया आयोजन...*

 


           उत्तर प्रदेश/अमेठी:-  आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह के 6वें दिन आज दिनांक 16.08.2022 को समय प्रात: 06 बजे से पुलिस कार्यालय गौरीगंज से मुंशीगंज रोड पर हाफ मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें महिला पुलिस कर्मियों एवं पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। हाफ मैराथन को अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । उक्त हाफ मैराथन में जनपद के थानों, पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय सहित कुल 48 महिला पुलिस कर्मियों एवं 20 बच्चों ने प्रतिभाग किया। उक्त मैराथन पुलिस कार्यालय गौरीगंज से प्रारम्भ



 होकर सब्जी मण्डी तिराहा, मुसाफिरखाना मोड़ होते हुए मवई पावर हाउस मुंशीगंज रोड पर समाप्त हुई।इस अवसर पर 108 एंबुलेंस पर स्वास्थ्य टीम भी मौजूद रही।मैराथन में क्रमशः प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाली महिला पुलिसकर्मियों में 1.म0का0 शिंकी नागर, 2.म0का0 रुचि चौधरी, 3.किरन पाल, 4.म0उ0नि0 सुधा वर्मा व 5.म0उ0नि0 मंजीत सिंह एवं क्रमशः प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे 1.रोनित वर्मा, 2.दीपिका दुबे, 3.अर्पिता सिंह, 4.प्रिंस व 5.अभिनीत आदि शामिल हैं।

           अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री विनोद कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री जगदीश कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन श्री मयंक द्विवेदी, प्रशिक्षणाधीन उप पुलिस अधीक्षक श्री गौरव सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री मैनेजर दूबे द्वारा प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। हाफ मैराथन के माध्यम से अमेठी पुलिस ने अनुशासन, एकता, भाईचारा, देश के प्रति प्रेम एवं वफादारी का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.