Type Here to Get Search Results !

किसान उन्नत खेती करते हुए अपने बच्चों को शिक्षित करें-- विजय मंडल।

बिस्कोमान भवन का विधायक ने किया उद्घाटन

दावथ प्रखंड के योगिनी ग्राम में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नैनो यूरिया तरल जागरूकता अभियान के अंतर्गत कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंडियन फरमर्श फर्टिलाइजर्स कोआपरेटिव लिमिटेड रोहतास के तत्वधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दिनारा विधानसभा के विधायक विजय मंडल ने किया। कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड रोहतास जिला के फील्ड ऑफिसर डॉ  रमेश सर ने किसानों को  नैनो यूरिया तथा  तरल नैनो यूरिया के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। उन्नत खेती में नए-नए प्रयोग के बारे में बताते हुए ड्रोन के द्वारा खेतों में छिड़काव करने की व्यवस्था बहुत ही जल्द सरकार के द्वारा उपलब्ध कराने की योजना है।  जागरूकता अभियान में किसानों को संबोधित करते हुए दिनारा विधानसभा के विधायक विजय मंडल ने किसानों से नैनो यूरिया उपयोग करने का अपील किया और बिस्कोमान के गोदाम से ही खाद लेने के लिए भी किसानों से अपील किया। किसानों से अपील करते हुए विधायक विजय मंडल ने कहा उन्नत खेती करते हुए अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करें। बच्चों को जरूर पढ़ाएं ताकि आने वाला समय में किसान के बच्चे बड़े से बड़े पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित होकर किसानों की सेवा करने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम का संचालक अभिषेक पटेल ने किया।मौके पर जमीनदाता सोनू कुमार,  बिस्कोमान प्रभारी अरविंद कुमार, प्रकाश सिंह ,प्रमुख, प्रतिनिधि मुन्ना यादव, उसरी पंचायत मुखिया संजय कुमार सिंह, बीडीसी राजेश यादव, चांद खा, रविंद्र सिंह, मो सलीम परशुराम सिंह, साधु जी, विंध्याचल यादव, 

रविंद्र कुशवाहा ,पप्पू प्रताप यादव, ,मुन्ना यादव सहीत कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.