पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पटहेरवा पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर के विरुद्ध जब्ती की कार्रवाई करते हुए 26 लाख रुपये का तीन वाहन जब्त किया। पुलिस गैंगस्टर की अन्य संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है।
शमशुल हुदा निवासी पिपरा कनक थाना पटहेरवा के विरुद्ध पटहेरवा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया है। विवेचना के दौरान पता चला कि उसने अवैध ढंग से संपत्ति अर्जित की है। प्रकरण की सुनवाई करते हुए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा गैंगस्टर द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्ति जब्त करने का आदेश पारित किया। आदेश के अनुपालन के क्रम में बुधवार को गांव पहुंच पुलिस ने शमशुल हुदा के घर से तीन बोलेरो जब्त कर लिया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि माफिया व गैंगस्टर की सूची तैयार की जा रही। इनकी अवैध संपत्ति का आंकलन कर उसे जब्त करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
न्यूज रिपोर्टर बाल कृष्ण यादव
