उत्तर प्रदेश/अमेठी:- अमेठी जिले की ग्राम सभा-राजापुर नौडाड, विकासखण्ड-जगदीशपुर के निवासी मो.मुस्तकीम पुत्र स्व.नियाज अहमद ने जिलाधिकारी महोदय अमेठी को लघु सिंचाई विभाग द्वारा बोरिंग न करने पर शिकायती पत्र देकर कहा है कि मैंने बोरिंग के लिए दिनांक-०३-१०-२०१९ को आवेदन किया था,और ६१५०० रुपए की डीडी लघु सिंचाई विभाग अमेठी के नाम दिनांक २४-०९-२०१९ को भारतीय स्टेट बैंक से डीडी नम्बर ९२३७५९ दिया गया है। इसके बाद भी काफी समय बीत जाने के बाद शिकायतकर्ता की बोरिंग लघु सिंचाई विभाग द्वारा नही कराई गई,जब शिकायतकर्ता को खेत की सिंचाई करना था तो स्वयं अपनी लागत से अपने खेत में बोरिंग करवाई ताकि फसल न सूखने पाए। शिकायतकर्ता का कहना है कि विभाग द्वारा हमारा शोषण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर पर भी कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद हमारी समस्या का कोई समाधान नही हुआ। इसलिए हताश होकर शिकायत कर्ता को १७-०२-२०२१ को जिले की उपभोक्ता फोरम में जाना पडा। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी महोदय अमेठी से मांग की है कि निष्पक्ष जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध दण्डनात्मक कार्यवाही की जाय।
