उत्तर प्रदेश/अमेठी:-आज दिनांक १३-०६-२०२२ को पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री दिनेश सिंह द्वारा पुलिस लाइन में आकस्मिक परिस्थिति व आगामी त्योंहारों को देखते हुए सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था,भय मुक्त वातावरण बनाने समाज को सुरक्षित रखने हेतु दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास कराया गया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक-श्री विनोद कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री गुरमीत सिंह, पुलिस उपाधीक्षक-श्री मयंक द्विवेदी,प्रतिसार निरीक्षक श्री मैनेजर दुवे व उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं पुलिस कार्यालय में नियुक्त अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा विधि विरुद्ध भीड़ को नियंत्रित करने हेतु रबर बुलेट गन,लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन,टीयर गैस गन, हैण्ड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के सम्बंध में जानकारी साझा करते हुए बल्वा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।और पुलिस कर्मियों को दंगाइयों, बलवाइयों पर एंटी राइट गन,टीयर गैस गन, हैण्ड ग्रेनेड,टीयर स्मोक सेल आदि के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई।
Written by-vasi Khan, amethi up.
