Type Here to Get Search Results !

बिहार के इश्तियाक अहमद ने मंदिर के लिए दान कर दी अपनी जमीन...

बिहार/पूर्वी चंपारण-  बिहार के पूर्वी चंपारण के एक मुस्लिम परिवार ने सबसे ऊंचे राम मंदिर निर्माण हेतु  ढाई करोड़ से अधिक की जमीन दान में देकर समाज में एक अनूठी मिसाल पेश कर दी है।


प्राप्त सूचना के अनुसार ज्ञात हुआ है कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के कैथवलिया में पटना महावीर मंदिर न्यास समिति दुनिया का सबसे ऊंचा राम मंदिर बनवा रहा है, इसके लिए मुस्लिम समुदाय के एक परिवार ने अपनी जमीन दान कर दी है।


गांव के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखने वाले इश्तियाक अहमद खान और उनके परिवार ने अपनी 23 कट्ठा जमीन कुछ दिनों पहले पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया निबंधन कार्यालय में विराट रमायण मंदिर के नाम कर दी है। सरकारी रेट के अनुसार इस जमीन की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है, इश्तियाक अहमद खान और महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने महावीर मंदिर में सोमवार को संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी, उन्होंने मीडिया के सामने जमीन के कागज किशोर कुणाल को सौंप दिया, इश्तियाक अहमद खान ने मुख्य सड़क पर रियायती दर पर भी जमीन दी, उनसे प्रेरणा लेकर गांव के अन्य लोग भी जमीन देने लगे, विराट रामायण मंदिर के लिए अब तक 100 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है।

कुल 125 एकड़ जमीन पर एक विशाल राम मंदिर बनाया जाएगा, जो दुनिया के सबसे ऊंचे और सबसे बड़े मंदिरों में से एक है, विराट रामायण मंदिर का संरचनात्मक डिजाइन ऐसा होगा कि यह 250 से अधिक वर्षों तक टिकाऊ रहेगा।

मंदिर निर्माण के लिए जमीन देने वाले इश्तियाक अहमद खान ने कहा कि मंदिर निर्माण से पूरे इलाके में अपनी एक अलग पहचान होगी, हमें जब पता चला कि हमारी जमीन की वजह से मंदिर का काम रूक रहा है तो हमने अपनी जमीन मुफ्त में देने का निर्णय लिया।

हिंदू मुस्लिम राजनीति को लेकर इश्तियाक अहमद खान ने कहा कि ये राजनीति है। हम लोग राजनीति में नहीं हैं। राजनीति में रहने वाले लोग हिंदू मुस्लिम करते रहते है, हम लोग ऐसा नहीं करते हैं।हम सब तो एक साथ रहने वाले लोग हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.