Type Here to Get Search Results !

अमेठी जिले की जामो पुलिस ने हत्या में शामिल तीन वांक्षित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार...


 उत्तर प्रदेश/अमेठी जिले के जामो पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत रविवार को उप निरीक्षक जगदीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु० अ० सऺ० 66/2022   धारा 142,323,504,506,302 भादवि व 3(1)द,ध व 3(2)5 sc/ st एक्ट में वांक्षित तीनों अभियुक्तों  १-जगन्नाथ सिंह उर्फ मुन्नू सिंह पुत्र स्व.चन्द्रिका सिंह २- संजय मिश्रा पुत्र स्व.सिद्धराम मिश्रा व ३-दीपक सिंह उर्फ दीपू सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी गण बूबूपुर थाना-जामो को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास सरसों के खेत में दो अदद बांस का डंडा आला क़त्ल बरामद हुआ। जामो पुलिस टीम द्वारा तीनों वांक्षित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक जगदीश कुमार के साथ उप निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी,हेड कांस्टेबल बलराम, कांस्टेबल आजाद यादव, शीतला प्रसाद, मनोज कुमार यादव,व मान सिंह आदि मौजूद रहे।

Written by-vasi Khan, amethi-up..


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.