तमकुहीराज कुशीनगर। विद्यालय जाते समय मार्ग दुर्घटना में घायल प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष के घर जमुआन पहुंच शिक्षकों ने उनका कुशल क्षेम पूछा तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विगत दिनों अपने विद्यालय जा रहे प्राथमिक शिक्षकसंघ अध्यक्ष तमकुही शंभू यादव मार्ग दुर्घटना में घायल हो गये।प्राथमिक उपचार के बाद अब वे घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।घटना की खबर लगते ही बड़ी संख्या में शिक्षक कुशलक्षेम पुछने पहुंच रहे हैं और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ तमकुही अध्यक्ष शभू यादव का कहना है कि शिक्षकों से मिल रहे भरपुर प्रेम,स्नेह एवं आशीर्वाद के बदौलत जल्द ही हम पुरी तरह स्वस्थ होकर पुनः नयी ऊर्जा के साथ शिक्षक हितों के तत्पर रहूंगा।
इस अवसर पर पूर्व एबीआरसी अमरनाथ यादव,पूर्व एबीआरसी राकेश प्रताप सिंह,पूर्व बीआरसी मिनहाज अहमद सिद्दिकी,पूर्व एबीआरसी राजेश प्रसाद,देवेन्द्र ओझा,रामप्रकाश शर्मा,अंजनी सिंह,अजय सिंह,अजय शर्मा,राजू सिंह,कृपाशंकर चौधरी,हेमलता गुप्ता,सुजीत सिंह,संतोष राय,धर्मात्मा तिवारी,सुनील गोड़,संतोष प्रसाद,जितेन्द्र प्रसाद गोड़,विनय कुशवाहा,सुरेन्द्र कुशवाहा,हरिकेश पांडेय,कौशल किशोर गुप्ता,बबलू जायसवाल,उमेश चौरसिया,वसी अहमद,अलाउद्दीन अंसारी,नंदकिशोर प्रसाद,आशीष वर्मा,नवतेज यादव,भुलई यादव,अरविन्द यादव,विजय यादव,विभय यादव,विनोद यादव,बिहारी यादव,जितेन्द्र यादव, आदि उपस्थित रहे।