कोई भी इमरजेंसी होने पर डायल करें 108
जनपद कुशीनगर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा होली की दौरान भी लोगों की सेवा के लिए तैयार है 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई की ओर से सभी एम्बुलेंस को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए है 108 एवं 102 एम्बुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर अविनाश मिश्रा ने बताया कि जिले मे 108 सेवा 34 और 102 सेवा की 37 एम्बुलेंस है। होली के दौरान भी सभी एम्बुलेंसों को हॉट स्टॉप पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सेवा
उपलब्ध कराई जा सके। अभी एम्बुलेंस में आक्सीजन व अन्य जीवन रक्षक दवाएं मौजूद है डायल करें 108 होली के दौरान कोई भी इमरजेंसी होने पर 108 डायल करें 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए 108 एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी होली के दिन किसी भी प्रकार की आग से जलने सास की समस्या पेट दर्द, रोड एक्सीडेंट,ह्रदय रोग,ब्रेन हेमरेज, सहित अन्य किसी भी प्रकार की इमरजेंसी के लिए 108/ एम्बुलेंस 24 घंटे उपलब्ध है गर्भवती महिलाओं, बच्चों के लिए डायल करे 102 होली के दौरान 102 एम्बुलेंस गर्भवती महिलाओं व दो वर्ष तक के बच्चों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी 102 /108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह से फ्री है 102 में गर्भवती महिलाओं व दो वर्ष तक के बच्चों को घर से अस्पताल ले जाने व अस्पताल से वापस घर छोड़ने की निशुल्क सुविधा है मौके पर उपस्थित जिला न्यू प्रोग्राम मैनेजर अविनाश मिश्रा जिला प्रभारी संतराम यादव आशीष मिश्रा सिद्धार्थ मौर्या और अन्य लोग उपस्थित रहे