Type Here to Get Search Results !

कुशीनगर : कसया थाना क्षेत्र के गांव कुड़वा दिलीप नगर सिसई के लठऊर टोला में 04 मासूम बच्चों की मौत हो गयी है।मृतकों में दो बच्चें और दो बच्चियां है।


परिजनों के अनुसार सभी बच्चों ने घर के बाहर दरवाजे पर फेंके टॉफी को खाया जिसके बाद इनका तबियत ख़राब हुआ और अचेत होने लगे।


ईलाज के लिये जिला अस्पताल पहुँचे लेकिन तब तक देर हो चुका था।वही बच्चों की मौत के बाद से परिजन बेहाल है।


इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख व्यक्त किया है।साथ मामले की जांच करने के लिये डीएम व सीएमओ को निर्देश दिया है।


साथ ही परिवार को प्रशासन द्वारा मदद करने का निर्देश दिया है।


वही बच्चों की मौत फूड प्वाइजन से भी होने से आशंका जताई जा रही है।लेकिन असली कारण अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से ही पता चलेगा।



न्यूज रिपोर्टर बालकृष्ण यादव.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.