मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज राइस मिल के पास स्थित एक गुमटी से मदनपुर पुलिस ने 6 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिवगंज राइस मिल के पास स्थित गुमटी से झारखंड निर्मित लैला कंपनी का 300 एम एल के 6 बोतल देसी शराब बरामद किया गया और एक तस्कर माया बिहार गांव निवासी भिखारी बैठा का पुत्र जयप्रकाश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।जिसे रविवार को कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है
मदनपुर से लक्ष्मण कुमार की रिपोर्ट