मदनपुर थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवगंज पुल के पास से एक बाइक से 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की शनिवार को गुप्त सूचना मिली एक बाइक से शराब लेकर शिवगंज पशु मेला जा रहा है जिसके सत्यापन हेतु गश्ती दल पर निकले थाना के एएसआई शिवराम हेबरम के सूचित क़िया।जब उक्त स्थल पर पुलिस बल पहुंची तो पुलिस के देख बाइक छोड़कर तस्कर भाने लगा जिसके बाद पुलिस बल के सहयोग से तस्कर को धर दबोचा गया।और एक बाइक सिडी वन टेन (बी आर 02 ए टी 5110) पर 20 लीटर महुआ शराब के साथ
विवो कंपनी का एक मोबाइल और पर्स से नगद ₹17000 जब्त किया गया है गिरफ्तार तस्कर से पूछे जाने पर अपना नाम कासमा थाना क्षेत्र के शेरपुर कांडी गांव निवासी हरनंदन सिंह के पुत्र सुदेश सिंह बताया है जिसे रविवार को दोपहर बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है
मदनपुर से लक्ष्मण कुमार की रिपोर्ट
